भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर महेंद्र भट्ट की दोबारा ताजपोशी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20250701_175126

उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर महेंद्र भट्ट की ताजपोशी हो गई है महेंद्र भट्ट दोबारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने वाले पहले नेता बन गए हैं। महेंद्र भट्ट के अध्यक्ष बनने की घोषणा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर केंदीय राजमंत्री तक शामिल रहे।
इस मौके पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उनके ऊपर दोबारा भरोसा किया है, वो पार्टी को विश्वास दिलाते है कि आने वाले सभी चुनावों में भाजपा का परचम लहराएंगे। साथ ही पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का काम करेंगे वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भी महेंद्र भट्ट को दोबारा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। निशंक ने कहा कि महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में पार्टी ने कई चुनाव जीते हैं और आगे भी उनके नेतृत्व में पार्टी राज्य में शानदार प्रदर्शन करेगी।
वहीं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि महेंद्र भट्ट के नेतृत्व ने पार्टी ने राज्य में कई चुनाव जीते हैं। एक बार फिर महेंद्र भट्ट के अध्यक्ष बनने से पार्टी को प्रदेश में और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed