रुद्रप्रयाग दुर्घटना में दो की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी। Uttarakhand 24×7 Live news
रुद्रप्रयाग के घोलतीर में टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में समा गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोगों को रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग में उनका इलाज किया जा रहा है। बाकी अन्य लोग जो इस समय लापता हैं उनकी खोजबीन जारी है। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए और अभी भी बस का पता नहीं चल पा रहा है। हालांकि श्रीनगर में भी राहत और बचाव दल की तैनाती कर दी गई है, जिससे अगर बस नदी में बहकर आए तो वहां पर उसका पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि 31 सीटर बस में 20 लोग सवार थे।
