जाने धामी सरकार के कैबिनेट के फैसले बस एक क्लिक में। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 12 प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा के बाद कैबिनेट ने अपनी संस्तुति दी है। सचिवालय में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्या, सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल मौजूद रहे। कैबिनेट बैठक के बाद सचिव मुख्यमंत्री, सचिव गृह शैलेश बगौली ने कैबिनेट बैठक में दिए गए निर्णयों की जानकारी दी।
बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट की मुहर
शहरी विकास विभाग में 859 पर्यावरण मित्रों को मृतक आश्रित कोटे में रखा जाएगा
परिवहन विभाग में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी बैटरी से मिलने वाली सब्सिडी को SNA अकाउंट में रखने का निर्णय लिया गया
50% यानी गाड़ी की कीमत अधिकतम 15 लाख होनी चाहिए
परिवहन विभाग में मोटर वाहन के अंतर्गत इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए टैक्स माफ था, हाइब्रिड गाड़ियों में मोटर वाहन टैक्स माफ करने का निर्णय लिया गया
कार्मिक विभाग के 2 पदों यानी कांस्टेबल और उपनिरीक्षक पर जोकि कॉन्स्टेबल लेवल के हैं पहले उनकी परीक्षा अलग-अलग होती थी, लेकिन अब सभी की परीक्षा एक साथ कराए जाने का निर्णय लिया गया
कार्मिक विभाग में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व बने ढांचे के 62 पदों के साथ अब 15 पद नए सर्जित किए गए
गृह विभाग में भारतीय न्याय संहिता में विधि विज्ञान प्रयोगशाला को विभागीय अध्यक्ष माना जाएगा
गृह विभाग के मानवाधिकार में 47 पद थे, 12 नए पद सृजित करने का निर्णय
पर्यटन विभाग की 4 योजनाओं को मंत्रिमंडल की मंजूरी
बदरीनाथ मे अब CSR के माध्यम से शेष नेत्र लोट्स वाल बनाई जाएगी
सुदर्शन चौक क्लाकृति
ट्री एक रिवर स्केलप्चर बद्री नारायण चौक में
आर्ट वर्क सुदर्शन चौक में होगा
वित्त विभाग ओल्ड पेंशन स्कीम, नई पेंशन स्कीम में पुरानी सेवा है तो उसको नई सेवा में जोड़ते हुए लाभ मिलेगा
कार्मिक विभाग के अनुसार UKSSSC में 15 नए पद होंगे
