प्रदेश में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण प्रक्रिया की हुई शुरुआत। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20250513-WA0067

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की जन कल्याण कारी नीतियों एवं योजनाओं का विभागीय गीत नाट्य योजना के तहत पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाता है। इसके तहत गढ़वाल मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों का ऑडिशन सूचना भवन देहरादून में 13 मई से 20 मई, 2025 तक तथा कुमांऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों का ऑडिशन 26 मई से 30 मई, 2025 तक एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में होंगे। पंजीकरण प्रक्रिया की शुरूआत मंगलवार को कालसी ब्लाक के सांस्कृतिक दलों से हुई जिससे 24 दलों ने प्रतिभाग किया
इस अवसर पर सूचना महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने कहा कि सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग पर्वतीय राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप अपनी गीत एवं नाटय योजना को सुदृढ़ कर सरकार की नीतियों, निर्णयों एवं उपलब्धियों के प्रति जनजागरण का महत्वपूर्ण कार्य सशक्त एवं प्रभावी ढंग से सम्पादित कर रहा है। इस योजना से एक ओर राज्य की अपनी लोक संस्कृति को सहेजने और संजोने का गुरूत्तर कार्य हो रहा है। वहीं स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिल रहा है।
उन्होने कहा कि राज्य स्तर पर पंजीकृत लोक गीत, लोक नृत्य, कठपुतली, कब्बाली, भजन, नाटक, नुक्कड़ नाटय दलों के पंजीकरण से शासन की नीतियों निणर्याे और उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार का कार्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से किये जाने के साथ ही युवाओं को भी इससे अपनी लोक संस्कृति से जुडने का अवसर मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed