सीएम धामी ने वन एवं वन्य जीव सुरक्षा के लिए वन विभाग की कैंपा योजना से खरीदे गए 23 बोलेरो कैम्पर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20250416_164635

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वन और वन्य जीव सुरक्षा के लिए वन विभाग की कैंपा योजना से खरीदे गए 23 बोलेरो कैम्पर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों से संवेदनशील वन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाकर वन अपराधों पर नियंत्रण को ज्यादा मजबूत करने में मदद मिलेगी। वनाग्नि प्रबंधन और मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण और तेजी से रेस्क्यू कार्य के लिए भी इन वाहनों का उपयोग किया जाएगा। वृक्षारोपण अभियानों की निगरानी के साथ ही भू-स्खलन, बाढ़ सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में वन और निकटवर्ती क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के त्वरित और प्रभावी संचालन में भी ये वाहन काफी उपयोगी सिद्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed