चारधाम यात्रा की तैयारी जोरों पर सीएम धामी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20250405-WA0044

उत्तराखंड में 30 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा 2024 के समापन के तुरंत बाद, यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठकें शुरू कर दी गई थीं। उन्होंने कहा, “हमने अनुभव के आधार पर सभी आवश्यक सुधार किए हैं, ताकि इस बार यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि यात्रा के रजिस्ट्रेशन की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और वे स्वयं यात्रा की मॉनीटरिंग कर रहे हैं ताकि यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं के इंतजाम किए हैं। यात्रा के मार्गों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी ठोस कदम उठाए गए हैं। राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed