भारतीय जनता पार्टी आज 46वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20250406-WA0056

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 46वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी बीजेपी संगठन की ओर से स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में स्थापना दिवस के एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और बीजेपी के नेताओं ने शिरकत की। इस अवसर पर बीजेपी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी कार्यकताओं को बधाई देते हुए कहा कि आज स्थापना दिवस के साथ साथ राम नवमी भी जो एक सुखद पल है। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अपनी सरकार के लक्ष्य और उपलब्धियां भी बताई। भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल, 1980 को हुई थी। पार्टी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य भारत को एक मजबूत, समृद्ध और सांस्कृतिक रूप से गौरवशाली राष्ट्र बनाना है। भाजपा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ की उत्तराधिकारी है।
इन वर्षों में, भाजपा ने भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया है और देश के विकास में एक बड़ी भूमिका निभाई है। आज, यह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों में से एक है और केंद्र के साथ-साथ कई राज्यों में सत्ता में है।
इस स्थापना दिवस पर, हम भाजपा के उन सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को याद करते हैं जिन्होंने पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। हम पार्टी के सिद्धांतों – राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, गांधीवादी समाजवाद, सकारात्मक पंथनिरपेक्षता और मूल्य-आधारित राजनीति – के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed