उत्तराखंड की धामी सरकार का बड़ा फैसला, 17 जगहों के नाम बदले। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड में धामी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 17 जगहों के नाम बदले हैं। प्रदेश के चार जिलों हरिद्वार, देहरादून, उधमसिंहनगर और नैनीताल में कई स्थानों के नाम बदले गए हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्थानीय संस्कृति और जन भावनाओं के अनुरूप यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नाम को परिवर्तित कर सरकार ने प्रदेश और देश के महापुरुषों के नाम पर स्थानों के नाम रखे हैं। जिससे भारतीय संस्कृति और विरासत की परंपरा बनी रहे। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग लंबे समय से किस तरह की मांग कर रहे थे।
इसके लिए शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।
हरिद्वार जिले के 10 गांवों और स्थानों के नामों में परिवर्तन किया गया है। देहरादून जिले के 4 जगहों के नाम बदले गए हैं। नैनीताल जिले के 2 स्थानों के नाम में बदलाव किया गया है। उधमसिंहनगर जिले के एक जगह का नाम बदल गया है। देहरादून के मियांवाला गांव का नाम बदलकर रामजीवाला किया गया है। सरकार के फैसले को जनता ने अपना पूरा समर्थन दिया है।
वही विपक्ष ने भी सरकार पर हमला बोला है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि नाम परिवर्तन से कोई फायदा नहीं होने वाला है। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार के 3 साल के कार्यकाल के दौरान उपलब्धि के तौर पर बताने के लिए कुछ भी नहीं है इसलिए सरकार लोगों का ध्यान बांटने के लिए इस तरह से फैसला कर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने सरकार के इस कदम का समर्थन किया है और कहा है कि उत्तराखंड सरकार विकास को लेकर लगातार ठोस कदम उठा रही है। जगह के नाम परिवर्तन पर जन समर्थन भी मिल रहा है।
15 स्थानों के नाम बदले गए हैं
हरिद्वार जिले में बदले गए नाम
औरंगज़ेबपुर अब शिवाजीनगर नाम से जाना जाएगा
गाजीवाली को आर्य नगर
चांदपुर को ज्योतिबा फुले नगर
मोहम्मदपुर जट को मोहनपुर जट
खानपुर कुर्सली को अंबेडकर नगर
इदरीशपुर को नंदपुर
खानपुर को कृष्णापुरी
अकबरपुर फाजलपुर को विजयनगर
असफनगर को देवनारायण नगर
सलेमपुर राजपूताना को शूरसेन नगर के नाम से जाना जाएगा
देहरादून में बदले गए नाम
मियांवाला को रामजी वाला
पीरवाला को केसरी नगर
चांदपुर खुर्द को पृथ्वीराज नगर
अब्दुल्लापुर को दक्ष नगर के नाम से जाना जाएगा
नैनीताल में बदले गए नाम
नवाबी रोड को अटल मार्ग
पनचक्की से आईटीआई मार्ग को गुरु गोवलकर मार्ग
उधमसिंहनगर में परिवर्तित नाम
नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्यापुरी किया गया है
