सीएम धामी ने 50वीं जूनियर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ। Uttarakhand 24×7 Live news
हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम में आज से शुरू हुई। 8 से 11 जनवरी तक 50वीं जूनियर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से आये खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सीएम धामी ने दूसरे राज्यों से आये सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हमारे राज्य के लिए बहुत बड़ा उत्सव है 28 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय खेल प्रारंभ होंगे जो 14 दिनों तक चलेंगे राष्ट्रीय खेलों का आयोजन देवभूमि को खेल भूमि के रूप में भी स्थापित करेंगे।
