देहरादून में हुए रोड एक्सीडेंट के मामले की जांच जारी। Uttarakhand 24×7 Live news
राजधानी देहरादून में विगत दिनों हुई सड़क दुर्घटना में 6 छात्रों की मौत के बाद प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जितने भी सीसीटीवी फुटेज देखे गए उन सभी में कहीं पर भी ओवर स्पीड नजर नहीं आई। हालांकि उन्होंने यह भी माना की आखिरी के 5- 7 सौ मीटर की दूरी में गाड़ी काफी तेज रही। उन्होंने यह भी कहा कि परिजनों से बातचीत के बाद यह लग रहा है की बच्चों ने पार्टी जरूर की पर अधिक ड्रिंक को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि घायल छात्र के जल्द स्वस्थ होने के बाद पूछताछ के जरिए ही सबकुछ क्लियर हो पाएगा। एसएसपी ने सभी परिजनों और बच्चों से अपील की है कि ओवर स्पीड से बचें। उन्होंने कहा कि निर्धारित मानक के तहत ही सभी लोगों को ड्राइविंग करनी चाहिए। इसके साथ ही साथ ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर भी देहरादून के पुलिस कप्तान ने लोगों को आगाह किया है। देहरादून के एसएसपी ने यह भी कहा है कि बच्चों के पैरंट्स ने पुलिस से मौखिक रूप से ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने की बात कही है जो सोशल मीडिया में अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पैरंट्स ने कहा है कि कुछ लोग सोशल मीडिया में कुछ फुटेज डाल रहे हैं और बता रहे हैं कि वह उसी दिन का है। उन्होंने कहा कि जब तक घायल छात्र ठीक नहीं हो जाता तब तक स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हो पाएगी।
