जिला अधिकारी के जनता दरबार में आए 135 मामले। Uttarakhand 24×7 Live news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद आम जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए देहरादून के जिलाधिकारी हर सोमवार को जनता दरबार लगाते हैं। डीएम की इस जनता दरबार में 135 मामले आए जिनके त्वरित निस्तारण के लिए डीएम सविन बंसल ने अधिकारियों को भेज दिए हैं। देहरादून के जिलाधिकारी ने बताया कि आम जनता की समस्याओं में आम समस्याओं के साथ-साथ पेंशन और स्कूलों की शिकायत के भी कई मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि कई समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाता है और कई मामलों में अधिकारियों को मौके पर भेजा जाता है। डीएम सविन बंसल ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना प्राथमिकता में है।
,
