उत्तराखंड राज्य गठन आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य गठन आंदोलन के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। देहरादून कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर सीएम धामी ने शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि दी। सीएम धामी ने कहा कि आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला है। शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है,मुख्यमंत्री
ने कहा कि राज्य सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड के विकास और प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।
