भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू, प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम धामी को दिलाई सदस्यता। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड में भाजपा का सदस्यता अभियान औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा की सबसे पहले सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सतपाल महाराज भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 4 सितंबर से प्रदेश के जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि अब जिलों में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी कार्यक्रमो में हिस्सा लेंगे और प्रदेश में जिस तरह से भाजपा ने लक्ष्य को निर्धारित किया है उसको पार्टी हासिल करेगी। उनका कहना है कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता जुट गए हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के साथ ही उससे अधिक सदस्य बनाने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास के लिए काफी सकारात्मक पहल कर रही है।
