जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव प्रचार करेंगे। सीएम धामी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व को जहां पर भी हमारी जरूरत है हम वहां पर मौजूद रहेंगे। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी हम उसे निभाएंगे। आपको बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पत्र भेजकर सीएम धामी से तीन दिन प्रचार के लिए अनुरोध किया है। समान नागरिक संहिता सहित तमाम बड़े फैसलों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की देशभर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। लोकसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री धामी स्टार प्रचारक की भूमिका निभा चुके हैं।
जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव प्रचार करेंगे। सीएम धामी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व को जहां पर भी हमारी जरूरत है हम वहां पर मौजूद रहेंगे। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी हम उसे निभाएंगे। आपको बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पत्र भेजकर सीएम धामी से तीन दिन प्रचार के लिए अनुरोध किया है। समान नागरिक संहिता सहित तमाम बड़े फैसलों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की देशभर लगातार चर्चाएं चल रही हैं।
लोकसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री धामी स्टार प्रचारक की भूमिका निभा चुके हैं।
