गंगानी मार्ग पर 02 बाइक सवार खाई में गिरे, एसडीआरएफ ने किये शव बरामद। Uttarakhand 24×7 Live news
गंगनानी मार्ग पर बाइक सवार 02 व्यक्ति खाई में गिर गए, दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त व्यक्तियों तक पहुंच बनाई जिनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उक्त व्यक्तियों के शवो को लोकल पुलिस व स्थानीय लोगो की सहायता से स्ट्रेचर द्वारा वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया। दोनो सवार व्यक्ति गंगोत्री धाम दर्शन के लिए जा रहे थे और अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दोनों मृतकों में एक सूरत गुजरात और दूसरा इंदौर मध्यप्रदेश का निवासी है।
