पेट्रोल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून के प्रेम नगर छेत्र में पेट्रोल से भरे एक टैंकर में अचानक आग लग गई। सड़क के बीचो-बीच गुजर रहे टैंकर में लगी आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तीतर बितर कर लोगों को टैंकर से दूर खदेड़ा ।
रोड के बीचो-बीच जल रहे पेट्रोल के इस टैंकर की तस्वीरो ने रहागीरों को दहशत में डाल दिया।
आग टैंकर के अगले हिस्से में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।
गनीमत यह रही की पेट्रोल के इस टैंकर में पर्याप्त अग्नि नियंत्रण यंत्र होने की वजह से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया । अगर आग पीछे टैंकर तक पहुंच जाती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है,घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
