निकाय चुनाव के वोटर लिस्ट पर राजनीति, कई लोगों के नामों में मिली त्रुटियां। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20240501_192947

उत्तराखंड में अब निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उत्तराखंड में कुल 102 नगर निकाय हैं, जिनमे 99 निकायों में चुनाव होते हैं और तीन निकायों में प्रशासक की भूमिका होती है। निकाय चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में नामों में गलतियां होने की शिकायतें मिल रही है। पिछले दिनों कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून की डीएम सोनिका से मिलकर उन्हें इस बावत एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि हमें कई शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि निकाय चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट में धांधली की जा रही है।
वहीं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चुनाव आयोग का काम है कि वोटर लिस्ट को दुरुस्त किया है। उन्होंने कहा कि मैं अब सरकारी आवास में रह रहा हूं मेरा सरकारी आवास के पते पर ही वोटर लिस्ट में नाम है। लेकिन मुझे ये नहीं पता कि मेरे निजी आवास के पते पर वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं। वोटर लिस् कट में जो कमियां और खामियां हैं उनको निर्वाचन आयोग की ओर से दुरुस्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed