भाजपा नेता ने गणेश गोदियाल की शैक्षिक योग्यता पर सवाल खड़े किये। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल की शैक्षिक योग्यता पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही उनके एजुकेशन दस्तावेजों में गड़बड़झाला होने का आरोप भी लगाया है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने साल 2002 में इंटर की परीक्षा पास की। इसके बाद 2007 में वे ग्रेजुएट हो गए। जिस कॉलेज से गोदियाल ग्रेजुएट हुए, वो उन्हीं का प्राइवेट कॉलेज है। ऐसे में उनके शैक्षणिक दस्तावेजों में हेर-फेर हो सकती है। उन्होंने कहा कि गणेश गोदियाल हेमवती नंदन बहुगुणा से अपनी तुलना कर रहे हैं, और गणेश गोदियाल को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह कांग्रेस के सिपाही हैं फिर हेमवती नंदन बहुगुणा के, क्योंकि हेमवती नंदन बहुगुणा ने इंदिरा गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
