सीएम धामी ने थराली में किया रोड शो, जनता का उत्साह देखते ही बना उमड़ा जन सैलाब। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1711706703424

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा पौड़ी प्रत्याशी अनिल बलूनी के प्रचार मे थराली पहुँचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने थराली मे रोड शो कर बलूनी के पक्ष में वोट मांगे रोड शो थराली तीराहे से स्टेट बैंक, लोअर बाजार होते हुए रामलीला मैदान पहुंचे जहा उन्हें सुनने को पिंडर क्षेत्र से भारी संख्या में लोग उमड़े। भीड़ को देखकर गदगद हुए सीएम ने कहा भाजपा पाचो लोक सभा सीट पर भारी मतों से जीतेगी और थराली की जनता प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगाएगी।
सीएम धामी ने कहा मातृ शक्ति का समर्थन हमेशा भाजपा को मिलता आया है। इस चुनाव में भी मातृशक्ति अपना अपार स्नेह प्रदान करेंगी। कहा कि ये चुनाव देश क़े विकास का चुनाव है। । ये चुनाव देश और राज्य में हो रहे विकास कार्यों पर मोहर लगाने का काम कर रहा है। भाजपा ने गढ़वाल लोकसभा सीट से ईमानदार स्वच्छ छवि के व्यक्ति को टिकट देकर उन्होंने अनिल बलूनी के पक्ष मतदान करने की अपील की और कहा इस बार 400 पार सीटें मिलेगी एक बार पुनः मोदी सरकार बनेगी उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तीखे हमले बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को वोट देना वोट को कूड़े मे डालने जैसा हे इसलिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
सीएम धामी ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए अनिल बलूनी का जीतना जरूरी है। हमारी सरकार ने विकास के लिए कई योजनाएं स्वीकृत की हैं। नकल अध्यादेश, समान नागरिक संहिता, राज्य आंदोलन कारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण, महिलाओ को 30 प्रतिशत आरक्षण,कृषि को जंगली जानवरों से बचाने और एक लाख बन्दरों के बधियाकरण किया है। इस मोके पर सेकड़ो लोगो ने भाजपा की सदस्यता ली, ओर उत्तराखंड मे 15000 लोगो ने भाजपा की सदस्यता ली हे जो एक रिकार्ड हे थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि पुष्कर धामी क़े नेतृत्व में भाजपा सरकार दिनरात विकास के नए आयाम गढ़ रही है। कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि भाजपा इस चुनाव की भारी जीत हासिल कर रही है। भाजपा प्रत्याशी अनील बलूनी ने कहा एक बटन दबा कर मोदी क़े हाथ मजबूत करना हे सभा में डॉ धन सिंह रावत ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है जिस कारण उत्तराखंड की पांचो सीटों पर भाजपा प्रत्याशी परचम लहराएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed