बीजेपी स्थापना दिवस पर बीजेपी करने जा रही है ये बड़ा कार्यक्रम जाने। Uttarakhand 24×7 Live news
लोक सभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी रोजाना अपने कार्यकर्ता आयोजित कर रही है लोक सभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने कई तरह के अभियान चला रही है जिसमे प्रदेश सरकार और केंद्र की बीजेपी सरकार की योजनाओं का लाभ जिन लोगो को मिल रहा है उन लाभार्थियों तक संपर्क अभियान कार्यकर्ताओं के माध्यम से लगातार चलाया जा रहा है । बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया की बीजेपी पूरे प्रदेश में चुनाव के दौरान लगभग 700 नुक्कड़ कार्यक्रम किए जाएंगे इसके अलावा बुद्धिजीवी वर्ग को बीजेपी से जोड़ने के लिए संवाद कार्यक्रम चलाए जाएंगे। जिसमे वकीलों खिलाड़ियों और डॉक्टर्स के साथ पंडा समाज और कथा वाचकों के साथ भी संवाद किए जायेंगे। ये कार्यक्रम हल्द्वानी में और देहरादून में भी आयोजित किए जायेंगे,बीजेपी का सबसे ज्यादा फोकस बूथों पर है जिसके लिए शक्ति केंद्र को भी मजबूत किया जा रहा है । 26 से 31 मार्च तक बूथ की बैठके होगी इसके लिए सभी नेताओं को अपने बूथ पर रहना होगा। बीजेपी के स्थापना दिवस के मौके पर हर घर कमल का कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने घर पर कमल का झंडा लगाएंगे।
