केंद्र ने उत्तराखंड को आवंटित किया बिजली का विशिष्ट कोटा। Uttarakhand 24×7 Live news
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड राज्य के लिए बिजली का अतिरिक्त कोटा आवंटित किया है। यह विशिष्ट आवंटन 01 अप्रैल से 30 जून 2024 तक के लिए आवंटित किया गया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने 19 सितंबर 2023 को अक्टूबर से मार्च 2024 तक के लिए बिजली का अतिरिक्त कोटा दिया था। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से गर्मियों के लिए बिजली का अतिरिक्त कोटा दिए जाने का आग्रह किया था, जिसका लाभ राज्य को मिला है। 150 मेगावाट के इस विशिष्ट आवंटन से गर्मियों में बिजली आपूर्ति को सामान्य रखने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री धामी ने बिजली के इस विशिष्ट आवंटन के लिए केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है।
