पांचों लोकसभा सीटों पर जल्द होगा उम्मीदवारों का ऐलान सीएम धामी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240226-WA0061

भाजपा उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। इस सम्बन्ध में शीर्ष नेतृत्व ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के साथ दावेदारों के पैनल को लेकर फीडबैक लिया। अब गुरुवार को केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक के बाद कभी भी प्रत्याशियों का ऐलान किया जा सकता है। आपको बता दे कि मंगलवार को दून में भाजपा स्टेट पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक हुई थी। इस दौरान पांच सीटों के लिए 55 दावेदारों का पैनल बनाकर शीर्ष नेतृत्व को भेज दिया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार नई दिल्ली पहुंचे और प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed