सीएम धामी ने हरिद्वार की जनता को 1,168 करोड़ की कई विकास योजनाओं की सौगात दी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1707742057331

हरिद्वार दौरे पर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार की जनता को 1,168 करोड़ की कई विकास योजनाओं की सौगात दी। ऋषिकुल ग्राउंड के नारी शक्ति महोत्सव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुल 158 योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया। इनमें सीवर लाइन, पेयजल, पर्यटन क्षेत्रों का विकास और पार्किंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने देवपुरा चौक से ऋषिकुल ग्राउंड तक मेगा रोड शो भी निकाला, जिसमें हजारों लोगों और स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। ऋषिकुल ग्राउंड में आयोजित नारी शक्ति महोत्सव में जिले भर से हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंची। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले महिला स्वयं सहायता समूह के स्टाल भी लगाए गए मुख्यमंत्री ने सभी स्टालों पर जाकर महिला स्वयंसेवियों से बातचीत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मंच से कई महिलाओं को सम्मानित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed