हल्द्वानी के दंगा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा में प्रदेश सरकार द्वारा मांगी गई पैरामिलिट्री फोर्स। Uttarakhand 24×7 Live news

0
VideoCapture_20240211-201111

हल्द्वानी के दंगा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा में प्रदेश सरकार द्वारा मांगी गई पैरामिलिट्री फोर्स (SSB) हल्द्वानी पहुंच गई है। एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स शहर में पहुंच चुकी है। बाकी अन्य चार पैरामिलिट्री फोर्स कुछ देर में हल्द्वानी पहुंच जाएगी। इसके बाद उन सभी को दंगा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा की तरफ भेजा जाएगा। जिसके बाद उनकी तैनाती की जाएगी। कल शाम को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केंद्र सरकार से पांच कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स की डिमांड की थी। जिसके बाद आज पैरामिलिट्री फोर्स हल्द्वानी पुलिस को मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed