कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का उत्तराखंड दौरा जानिए कब। Uttarakhand 24×7 Live news
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी का होमवर्क देखेंगे 10 और 11 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर
उत्तराखंड पहुंचेगी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, विधायकों, पूर्व मंत्रियों, विधायकों, जिला अध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठक कर चुनावी रणनीति बनाएंगी…प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि 10 फरवरी को प्रदेश प्रभारी कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के विधायकों, पूर्व मंत्री, विधायक 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगी साथ ही 11 फरवरी को जिला और महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक होगी… इसी दिन पांचो लोकसभा क्षेत्र के समन्वयक और 2019 के चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक होगी इसके बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के घटक संगठनों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी के लोकसभा के चुनाव की तैयारी पर फीडबैक लेगीं साथ ही उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर चुनावी रणनीति पर मंथन किया जाएगा… बैठक में बूथ स्तर पर संपर्क अभियान के साथ ही पार्टी के लिए चंदा देने की समीक्षा की जाएगी।
