लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका कांग्रेस के इन सैकड़ो नेताओं ने थामा भाजपा का दमन। Uttarakhand 24×7 Live news
कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है कांग्रेस पार्टी के खटीमा ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ आज भाजपा की सदस्यता ले ली।
इसी तरह से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री कृष्ण बहुगुणा भी कार्यकर्ताओं के साथ में भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा जो दूसरे दलों के कार्यकर्ता आ रहे हैं ।
तकरीबन साढ़े हजार लोग अभी और दूसरे दलों के नेता ऐसे हैं जो बीजेपी ज्वाइन करना चाहते हैं वहीं भाजपा ज्वाइन करने वाले पदाधिकरियों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्य से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है और भाजपा में पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे ।
