रेलवे के साथ एमओयू धार्मिक स्थलों एवं पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा मंत्री। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड के मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों के प्रचार प्रसार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज पर्यटन विभाग और भारतीय रेलवे के बीच एक एमओयू पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के सामने साइन किया गया। इस एमओयू के अंतर्गत उत्तराखंड में एक एक टूरिस्ट स्पेशल ट्रेन मानसखंड एक्सप्रेस चलाई जाएगी जो की कोलकाता से चलेगी और उत्तराखंड के मंदिरों और धर्मिको स्थलों के दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाएगी। इस ट्रेन में यात्रियों को अच्छा खाना और पहाड़ी भोजन भी मिलेगा । यात्रा के दौरान यात्रियों को होटल बस और टूर गाइड की सुविधा भी टूर पैकेज में उपलब्ध कराई जाएगी।
