कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बांटे एसी और मशीन। Uttarakhand Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1706363240396

मसूरी विधायक और कृषि मंत्री गणेश जोशी का जन्म दिवस सेवा सप्ताह के रूप से मनाया जा रहा है इसी को लेकर आज श्री राधा कृष्ण मंदिर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने सिलाई मशीन और एसी वितरित किए इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी भावुक हो गए और उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद कर मसूरी की जनता का आभार जताया जिन्होंने उन्हें तीन बार विधायक बनाकर भेजा
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी क्षेत्र की जनता का उन्हें लगातार आशीर्वाद मिलता रहता है और आज उनके जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंच रही है
इस मौके पर राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि कृषि मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस पर पूरी मसूरी विधानसभा में अनेको कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इससे उनकी लोकप्रियता का पता चलता है उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की पांचो सीटों पर भारी अंतर से जीत हासिल करेगी वहीं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में उल्लास का माहौल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed