राष्ट्रीय बाल दिवस पर बहादुर बच्चियों को किया गया सम्मानित। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1706104672023

देहरादून राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजभवन में उत्तराखंड की उन बहादुर बेटियों को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सम्मानित किया, जिन्होंने जान की परवाह किए बिना साहस का परिचय देते हुए गुलदार से अपनों की जान बचाई। उत्तराखंड बाल कल्याण परिषद ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। आपको बता दें कि उत्तराखंड में ऐसे बहादुर बच्चे हैं, जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर दूसरों की जान बचाई है, लेकिन इन बच्चों के अंतिम तिथि तक जिलों से आवेदन न भेजने से इन्हें इस बार राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार नहीं मिल पाया। इसके साथ ही साथ इस मौके पर बालिकाओं के उत्थान और उनकी बेहतरीन के लिए तमाम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। खास तौर पर उन बच्चों के लिए भी विशेष फोकस किया गया जो कूड़ा बिनने का काम करते हैं। इन बच्चों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हर स्तर से प्रयास करने पर फोकस किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed