मसूरी मुठभेड़ में घायल दरोगा के मामले में SSP ने दो चौकी इंचार्जों को किया सस्पेंड। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून बीते दिनों मसूरी में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाश ने हमला कर दिया था जिसमें माल देवता चौकी इंचार्ज मिथुन कुमार को पेट में गोली लगी थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे उनको मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया और अभी वह खतरे से बाहर है।
वहीं इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बालावाला चौकी इंचार्ज सुनील नेगी और मयूर विहार चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि जांच में पाया गया है हमले के दौरान दोनों चौकी इंचार्जों ने कोई क्विक एक्शन नहीं लिया जबकि दबिश में गई टीम को अच्छे से ब्रीफ किया गया था और टीम को पहले से खबर थी कि आरोपी अपनी अपने पिता की हत्या करके आया है और साथ ही अपनी पत्नी के सिर पर उसने गोली मारी है। इसके बावजूद पुलिस अलर्ट नहीं रही। और साथ ही एक्स्ट्रा प्रिकॉशन भी पुलिस टीम में नहीं लिया।
