बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नमो नव मतदाता सम्मेलन के निमित एक प्रेस वार्ता का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर किया गया,प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री विपुल मैंदोली जी ने बताया की 25 जनवरी को पूरे भारत में नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।।
नमो नव मतदाता सम्मेलन को देश के यशस्वी प्रधान मंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी द्वारा लाइव संबोधित किया जा जाएगा नव मतदाता सम्मेलन में प्रधान मंत्री फर्स्ट टाइम वोटर से सीधा संवाद करेंगे।।
इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नमो नव मतदाता की प्रदेश संयोजक दिव्या राणा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की पूरे उत्तराखंड प्रदेश में 70 की 70 विधानसभाओं में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा,नमो में 18 से 25 वर्ष की आयु के कम से कम 1000 नव मतदाता जो इस बार के लोक सभा चुनाव में प्रथम बार वोट करेंगे इस सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।। इस नमो नव मतदाता सम्मेलन के माध्यम से पूरे उत्तराखंड में एक लाख से अधिक नव मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा।
