इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज पर अश्लील पोस्ट करने वाले व्यक्ति पर यहां हुआ मुकदमा दर्ज जानिये। Uttarakhand 24×7 Live news

0
modern-professional-logo-cricket-sport-emblem-vector-illustration-111766034

सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ और उनकी बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले आरोपी सानिध्य भट्ट द्वारा सोशल मीडिया पर स्टार क्रिकेटर और उनकी सुपुत्री पर अश्लील टिप्पणी पोस्ट की गई जिस पर राष्ट्रीय महिला आयोग को अध्यक्ष रेखा शर्मा और नई दिल्ली की कमीशन फॉर वूमेन की लीगल काउंसलर अनन्या सिंह ने ई- मेल के जरिए शिकायत की थी। वहीं जांच के बाद पता चला कि यह मामला देहरादून के रायपुर क्षेत्र के निवासी सानिध्य भट्ट से जुड़ा है जिसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है,इस बात को लेकर सीओ रायपुर अभिनय चौधरी ने कहा कि आरोपी पर आईपीसी, पॉक्सो और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जांच में पता चला कि आरोपी फर्जी अकाउंट बनाकर महिलाओं, विकलांगों और किन्नर समाज के लोगों पर लंबे समय तक आपत्तिजनक टिप्पणी करता रहता था और जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed