कोरोना संक्रमण के इस नए वेरिएंट को लेकर एडवाइजरी जारी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
dr-rajesh.._478_H@@IGHT_418_W@@IDTH_600.jpg

कई देशों में तेजी से फैल रहा कोविड- 19 के नए वेरिएंट JN.1 (BA.2.86.1.1) को लेकर डब्ल्यूएचओ ने सभी देशों के लिए अलर्ट जारी किया है जिसके तहत भारत सरकार ने भी 18 दिसंबर को सावधानी बरतने के लिए सभी राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। इसी क्रम में उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के इस नए वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी कर दिए स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर राजेश कुमार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के तहत जिला स्तर पर कोविड- 19 के प्रसार को रोकने के लिए लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए है। वही, स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर भारत सरकार ने 18 दिसंबर की गाइडलाइन जारी की थी। जिसके क्रम में उत्तराखंड सरकार ने भी गाइडलाइन जारी कर दी है। हालांकि, उत्तराखंड राज्य में कोरोना के इस नए वेरिएंट का कोई भी मामला सामने नही आया है। साथ ही नवंबर महीने से कोविड का एक भी मामला सामने नही आया है। क्योंकि
भारत सरकार ने सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए है। जिसके चलते जिलाधिकारियों और सीएमओ को अपने – अपने स्तर पर सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए है। साथ ही टेस्टिंग और जन जागरूकता अभियान चलाने को भी कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed