मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनल r रेस्क्यू ऑपरेशन जायजा। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20231124-WA0060

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने
उत्तरकाशी के सिलक्यारा में टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का आज फिर जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने टनल में चल रहे राहत और बचाव कार्यों के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तीव्र गति, और पूरी सावधानी के साथ अंतिम चरण के रेस्क्यू ऑपरेशन को संचालित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा यह अत्यंत चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा रेस्क्यू अभियान है। टनल में फंसे 41 लोगों की बहुमूल्य जिंदगी को बचाने की जिम्मेदारी हम सब पर है। अभियान में जुटे लोगों को पूरी दक्षता, क्षमता, तत्परता और सावधानी के साथ मिशन को कामयाब बनाने में दिन रात जुटे रहना होगा। इस काम के लिए संसाधनों की कोई भी कमी नहीं होने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed