देहरादून की पॉश जज कॉलोनी में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट। Uttarakhanad 24×7 Live news
राजधानी देहरादून के पास इलाके जज कॉलोनी में एक 55 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी फ़ैल गई इस महिला को उसके ही अपने 30 वर्षीय बेटे ने सब्बल से हमला करके मौत के घाट उतार दिया महिला के पति उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात हैं और महिला अपने बेटे के साथ देहरादून में रहती थी बताया जा रहा है कि बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और कई बार बेटे ने लगाई के दौरान मां पर हमला किया था फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह जब महिला के पति जो मुरादाबाद में डिप्टी एसपी पद पर तैनात है उन्होंने अपने घर फोन किया तो कोई जवाब ना आने पर वह खुद यहां पर आ गए और जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो कमरे में उनकी पत्नी की लाश पड़ी हुई थी और उनका बेटा भी घायल था जिसने अपनी मां की हत्या करने के बाद खुद की भी नस काट ली थी एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि फिलहाल महिला के बेटे को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है इसके बाद पूछताछ के बाद ही बाकी तथ्यों का पता लग पाएगा मौके पर पहुंची पुलिस की फोरेंसिक टीम सभी साक्ष्य को इकट्ठा करने में जुटी है और शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है वहीं महिला के बेटे ने हत्या के बाद पुलिस को बताया कि उसकी मां और वह घर में अकेले रहते थे और उसकी मां ही उसको खाना खिलाती थी जिसे मार कर उसने अच्छा काम नहीं किया।
