यमुनोत्री धाम में जमकर बर्फबारी तीर्थयात्री ने उठाया लुप्त। Uttarakhand 24×7 Live news
प्रदेश के ऊंची पहाड़ी चोटियों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। मौसम के बदले मिजाज ने ठंड बढ़ा दी है। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों में रुक-रुक कर लगातार बारिश का दौर शुरू हो गया है। उत्तरकाशी जिले में भी कई जगह पर बारिश हो रही है और यमुनोत्री धाम में जमकर बर्फबारी हो रही है जिसका तीर्थ यात्रियों ने लुफ्त उठाया। हालांकि मौसम में इस तरह से हुए बदलाव के बाद भी तीर्थ यात्रियों की आस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ा है और यात्रा का दौर जारी है।
