Dehradun UK-7 header HEADLINES Latest news Trending udisa

मौत के मुंह से बचे पर फिर हुए हादसे का शिकार। Uttarakhand 24×7 Live news

बालेश्वर के बाहानगा बाजार में 2 जून की शाम हजारों लोगों के लिए एक काले साये की तरह आई| कई लोगों के लिए ये बुरे सपने की तरह था| किसी तरह लोगों ने अपनी, सगे सम्बन्धियों और दोस्तों की जान बचायी| जबकि हजारों लोगों को शारीरिक चोटें आई| कुछ को गंभीर तो कुछ को मामूली|

चोटिल लोगों को जल्दी जल्दी ट्रेन के अन्दर से निकल कर आस पास के अस्पतालों में भेजा जा रहा था| ऐसे ही चोटिल लोगों को लेकर जा रही एक बस बंगाल के मदिनिपुर जिले में हादसे का शिकार हो गयी| हादसे के वक़्त बस में कई लोग सवार थे| हालंकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है| लेकिन कई लोगों को गंभीर चोटें आई है|

बताया जा रहा है की घायलों को ले जा रही बस की टक्कर सामने से आ रही वैन से हो गयी| टक्कर के कारणों का पता नहीं चल सका है| स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच परताल चालू कर दी है|

Report by nishchay Anand

रिपोर्टर निश्चय आनंद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *