वन गुर्जर महिला पर भालू ने किया हमला जानिए कहा का है पूरा मामला। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तरकाशी जनपद के सीमांत विकासखंड मोरी में स्थित गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क में सिविल सोयम वन के अंतर्गत आज रविवार को भालू ने हमला कर एक महिला को घायल कर दिया, घायल महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है ! प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों मोरी विकासखंड के सांद्रा में निवास करने वाले वन गुज्जरों की मवेशियां सांकरी रेंज के सिरगा गांव में कुंडसा तोक में चरान चुगान के लिए गई हुई है !यहां भालू ने आज सुबह एक वन गुर्जर महिला नूरजहाँ पुत्री निरमजा को बुरी तरह नोच कर जख्मी कर दिया है।उक्त महिला अपनी मवेशियों के साथ यहां आई हुई है , घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी मोरी में लाया गया । जहां डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रैफर किया गया है। वन विभाग के अनुसार घटना की रिपोर्ट व घायल महिला के परिजनों के आवेदन प्राप्त होते ही मुआवजा राशि दे दी जाएगी |
