मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक आपदा के बाद सरखेत क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20230423-WA0040.jpg

देहरादून के रायपुर क्षेत्र के सरखेत गांव में 19 और 20 अगस्त 2022 की रात को बादल फटने के बाद आई आपदा के बाद 11 परिवार प्रभावित हुए थे और 3 लोगों की मौत हो गई थी। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राकृतिक आपदा के बाद सरखेत क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें राहत राशि के चेक और पट्टे के कागजात वितरित किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और डीएम सोनिका भी मौजूद रहीं। सीएम धामी ने कहा कि ऐसे क्षेत्रों को लेकर सरकार काफी संवेदनशील है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश सरकार की आगामी नीति और रणनीति को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आपदा के बाद प्रदेश में यह एक पहला क्षेत्र है जहां पर इतनी तेजी के साथ पुनर्वास कार्य किया गया। वहीं डीएम सोनिका ने प्रशासन की ओर से आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed