मौसम के पूर्वानुमान के तहत यात्रा करें श्रद्धालु। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1682166969074.jpg

अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही प्रदेश में चार धाम यात्रा की शुरुआत हो गई है। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने तीर्थ यात्रियों से अनुरोध किया है कि केदारनाथ धाम में गत दिनों से हो रही बारिश-बर्फबारी हो रही है और तीर्थयात्री मौसम के मद्देनजर संभल कर और मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार यात्रा प्रारंभ करें। आपको बता दें कि केदारनाथ धाम में रुक-रुक कर बारिश एवं बर्फबारी जारी है। देश एवं विदेश से केदारनाथ धाम आने वाले समस्त श्रद्धालुओं को को यात्रा से पहले मौसम का पूर्वानुमान देखने का आग्रह किया गया है। इसके साथ ही कहा गया है कि बारिश एवं ठंड से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े ले जाए। बर्फबारी एवं अत्यंत ठंड होने के कारण यात्रा के दौरान तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सभी यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य संबंधी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। यात्री यात्रा प्रारंभ करने या यात्रा के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर तत्काल नजदीकी हेल्थ सेंटर पर जाकर चिकित्सक से परामर्श भी ले सकते हैं। सुगम, सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सम्पन्न कराने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। यात्रा व्यवस्थाओं की नियमित रूप से उच्च स्तर से मॉनिटरिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed