उत्तराखंड तीर्थ पुरोहित महापंचायतों के सदस्यों ने यात्रा व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार। Uttarakhand 24×7 Live news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सांय मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड चारधाम तीर्थपुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने महामंत्री श्री बृजेश सती के नेतृत्व में भेंट की। उन्होंने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं तथा यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुगमता से देव दर्शन की व्यवस्था के निर्णय के प्रति मुख्यमंत्री का आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम व सफल हो इसके लिये हम सबको सहयोगी बनना होगा ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु हमारी देवभूमि के संदेश को देश व दुनिया में पहुंचाने में भी मददगार बने।
इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित प्रशांत डिमरी, संजय तिवारी, आचार्य लक्ष्मी पाण्डे आदि उपस्थित थे।
