शिक्षक का शराब पीकर विद्यालय में आने का वीडियो हुआ वायरल जानिए कहा का है ये मामला। Uttarakhand 24×7 Live news
स्यारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का शराब पीकर विद्यालय में आने का वीडियो वायरल हुआ । मामला चमोली जनपद के नंदानगर विकासखंड में स्थित स्यारी गांव के प्राथमिक विधालय का है जहां ग्रामीणों ने शराब के नशे में धुत शिक्षक को विद्यालय में रंगे हाथों पकड़ा ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक बच्चों को पढ़ाना छोड़ कर दिनभर शराब पीकर अपने कमरे में सोये रहते हैं। जिस कारण बच्चों की पढ़ाई लिखाई ठप्प हो गई है अब अभिवावकों को बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है साथ ही अब ग्रामीणों ने शिक्षक पर कार्यवाही की माँग की है
