त्यूनी अग्नि कांड की जांच करने मौके पर पहुंची डीआईजी निवेदिता कुकरेती। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में अग्निकांड मामले पर डीआईजी फायर सर्विस निवेदिता कुकरेती ने अपनी जांच शुरू कर दी है।इस सिलसिले में निवेदिता कुकरेती त्यूणी पहुंची और क्षेत्रीय लोगों से भी बातचीत की. खास बात यह है कि घटना के बाद पानी लिफ्ट करने के लिए पोर्टेबल पंप केयरिंग वाईकल की भी यहां व्यवस्था कर दी गयी है. साथ ही एक और मिनी फायर टेंडर खोल दिया गया है।घटना के बाद जरूरत महसूस की गई है कि आग लगने की स्थिति में लोगों को भी जागरूकता की जरूरत होती है।लिहाजा अब यहां लोगों को जागरूक करने के लिए अवेयरनेस प्रोग्राम भी चलाए जाएंगे।
