पार्किंग की समस्या होगी खत्म। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड में लगातार बन रही पार्किंग की समस्या को अब शहरी विकास विभाग खत्म करने जा रहा है शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की माने तो उन्होंने राज्य में अलग-अलग जगहों पर 32 पार्किंग के लिए अनुमति प्रदान कर दी है और इसके लिए जल्द ही डीपीआर तैयार किया जा रहा है जिसके लिए पैसा दे दिया गया है और डी पी आर तैयार होते ही जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इतना ही नहीं राज्य में पहली बार टनल पार्किंग की व्यवस्था भी शुरू की जा रही है जिसके अंतर्गत 3 टनल पार्किंग बनाई जाएगी। विभाग के इस कदम से राज्य में पार्किंग की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
