मौसम विभाग ने अगले 4 दिन के लिए किया पूर्वानुमान जारी। Uttarakhand 24×7 Live news
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 4 दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में आगामी 24, 25, 26 और 27 मार्च को बारिश देखने को मिल सकती है।वहीं अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी का भी मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर जैसे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी का अनुमान है। जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि आगे मौसम साफ रहने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं।
