गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी को आज हुए तीन वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों दी बधाई। Uttarakhand 24×7 Live news

0
25_02_2022-trivendrarawat_22497406.jpg

गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बने हुए आज पूरे 3 वर्ष हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने कार्यकाल में गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने की घोषणा की थी। इसको लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुशी जाहिर करते हुए सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन हमने गैरसैण  को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया था। अब उसके बाद से लगातार गैरसैण में विकास कार्य आगे बढ़े हैं। आपको बता दें कि आगामी 13 मार्च से गैरसैंण में विधानसभा का बजट सत्र आयोजित किया जा रहा है। जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विभिन्न चुनावों और अन्य कार्यों की वजह से गैरसैंण में नियमित रूप से सत्र नहीं चल पाए थे। लेकिन अब आने वाले दिनों में गैरसैंण में नियमित रूप से विधानसभा का सत्र चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed