देहरादून 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या से क्षेत्र में सनसनी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
ssp_dehardun.jpg

राजधानी देहरादून के भंडारी बाग क्षेत्र में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। देहरादून पुलिस उन सभी तथ्यों की जांच में जुटी है इससे इस घटना का खुलासा हो सके। हालांकि बुजुर्ग की हत्या के पीछे लूट की आशंका जताई जा रही है। देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि महिला के पति इंद्रराज धवन की काफी समय पहले हो मौत हो गई थी। महिला के पति ट्रांसपोर्टर का काम करते थे। उन्होंने कहा कि महिला की पहचान कमलेश धवन के रूप में हुई है। महिला इस मकान में अकेली रहती थी। महिला की तीन बेटियां हैं जो देहरादून के वसंत विहार में रहती हैं। घर के भीतर अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा है। पुलिस जांच में जुटी है और सभी तत्वों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है जिससे घटना का खुलासा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed