सक्रिय राजनीति से दूर रहेंगे कोश्यारी। Uttarakhand24×7livenrws

0
7WSm3h0s_400x400.jpg

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की उत्तराखंड वापसी के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। जिन पर विराम लगाते हुए भगत सिंह कोश्यारी ने आज मीडिया कर्मियों के सामने खुलकर अपनी बात रखी। महाराष्ट्र से राज्यपाल पद के इस्तीफे के बाद जब से भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड आए हैं तभी से भगत सिंह कोश्यारी को लेकर अलग-अलग चर्चाएं चल रही हैं। लेकिन आज मीडिया कर्मियों से बात करते हुए पूर्व राज्यपाल ने सभी संभावनाओं को दरकिनार करते हुए कहा कि वह सक्रिय राजनीति से 2 महीने पहले ही बहुत दूर हो चुके हैं। उन्हें किसी भी तरह के पद की लालसा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है। वहीं राज्यपाल रहते हुए महाराष्ट्र की राजनीति में आए संकट पर भगत सिंह कोश्यारी ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सनातनी स्वभाव और सरल व्यक्तित्व के धनी हैं उनके इसी स्वभाव के कारण उनकी पार्टी टूटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed