गौरा शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम। Uttrakhand24×7livenews
उत्तराखण्ड पुलिस दुआरा पुलिस लाइन देहरादून में ‘गौरा शक्ति’ के अंतर्गत आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हो गया। महिला पुलिसकर्मियों के लिए आयोजित 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि डीजीपी उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने शिरकत की। आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के टिप्स दिए गए। डीजीपी अशोक कुमार ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कैंप पुरे प्रदेश में लगाये जाएंगे। इसके साथ ही आत्मरक्षा प्रशिक्षण के एडवांस कोर्स भी शुरू किये जायेंगे।डीजीपी ने प्रशिक्षण लेने वाली सभी महिला पुलिस कर्मियों को प्रमाणपत्र वितरित किये। कार्यक्रम में पुलिस के कई आलाधिकारी भी मौजूद रहे।
आपको बता दें उत्तराखंड में सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा और पंजीकरण के लिए पुलिस विभाग ने गौरा शक्ति ऐप शुरू की है। महिला सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेश की कामकाजी महिलाओं के लिए गौरा शक्ति ऐप पर रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। इस ऐप में कई तरह के फीचर्स दिए गए हैं। गौरा शक्ति ऐप के माध्यम से कामकाजी महिलाएं स्वतः पंजीकरण कर सकेंगी। इसमें निजी सेक्टर में नौकरी करने वाली महिलाएं अपनी और संस्थान की जानकारी दर्ज कर सकेंगी, जिससे राज्य सरकार के पास महिलाओं और उनसे संबंधित कंपनियों का डेटा मौजूद रहेगा। इसके अलावा महिलाएं इसके माध्यम से अपने साथ होने वाले अत्याचार और दुर्व्यवहार की शिकायत भी कर सकती हैं। गौरव शक्ति ऐप में कई तरह की सहूलियत महिलाओं को मिलेगी। महिलाएं इसमें उपलब्ध टोल फ्री नंबर पर कॉल करके किसी भी समय मदद ले सकती हैं। वहीं इसमें नजदीकी पुलिस स्टेशन की लोकेशन और नंबर भी उपलब्ध है। ऐप में पुलिस विभाग के अधिकारियों के नंबर भी उपलब्ध हैं, जहां से महिलाएं सीधे वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर सकती हैं।
