जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए उपनल ने दिया 11 लाख का चेक। Uttarakhand24×7livenews
जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए सहयोग की कवायद लगातार जारी है। मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख की राहत राशि का चैक उपनल की ओर से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीएम धामी को सौंपा। उन्होंने कहा कि इस समय जोशीमठ के प्रभावितों और जोशीमठ के विकास के राहत राशि की जरूरत है। इसी के तहत उपनल की ओर से 11 लाख की राहत राशि का चैक सीएम को दिया गया। अन्य विभागों की ओर से भी इस तरह की कवायद की जा रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जोशीमठ का टेक्निकल सर्वे किया जा रहा है कि प्रभावितों को कहां पर विस्थापित किया जाए। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मंगेश घिल्डियाल लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
